राजस्थान वालीबाल संघ द्वारा आयोजित सीनियर स्टेट वॉलीबॉल चैंपियनशिप महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन राजगढ़ में हो रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम राजगढ़ में होगा। जिला वालीबाल संघ के सचिव नरेश सांगवान ने बताया कि सीनियर स्टेट चैंपियनशिप महिला एवं पुरुष का आयोजन अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम में 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के मध्य होगा ।