रहुई: पतासंग गांव के पास सीमेंट लदे ट्रैक्टर में एसयूवी कार ने मारी टक्कर, एक की मौत व तीन घायल
Rahui, Nalanda | Mar 28, 2026 भागन बिगहा ओपी क्षेत्र के रजौली-बख्तियारपुर मुख्यमार्ग पर शनिवार की सुबह पतासंग गांव के पास ट्रैक्टर में पीछे से एसयूवी कार ने जोरदार टक्कर मार दिया। इस सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान उत्तरप्रदेश के तालिब आलम के रूप में की गई है। जबकि घायल की पहचान रेहान, ज़ादिम और रामचंद्र के रूप में की.