टांडा: रविवार को थाना अज़ीमनगर क्षेत्र से भरण पोषण मामले में पुलिस ने एक वारण्टी आरोपी को किया गिरफ्तार
Tanda, Rampur | Nov 30, 2025 रामपुर के थाना अज़ीम नगर क्षेत्र में रविवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र के आदेश के क्रम में रामपुर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र के निर्देश में रविवार को थाना अज़ीमनगर क्षेत्र से भरण पोषण मामले में एक वारण्टी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।