नवाबगंज थाना क्षेत्र के सहावपुर गांव समीप गुरुवार की देर शाम अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे थरवई के तकिया गारापुर निवासी पंकज पटेल और कादीपुर निवासी ज्ञान चंद्र पटेल (26) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नीरज समेत दो युवक घायल हो गए । सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों अस्पताल में भर्ती कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।