मोठ: पूंछ थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत, साथी घायल
पूंछ थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम हाइवे पर क्रॉसिंग मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। जानकारी के अनुसार, मोंठ क्षेत्र के ग्राम जरया खुर्द निवासी मिथुन अहिरवार (पुत्र हरदेव सिंह) अपने साथी संजय कुशवाहा, निवासी पंचवटी कॉलोनी झांसी के साथ उरई में टाइल्स लग