बिहार: न्यायालय के एक वारंटी को पुलिस ने बलिया बीघा गांव से किया गिरफ्तार।
Bihar, Nalanda | Jun 13, 2024 रहुई थाना क्षेत्र के बलिया बीघा गांव से न्यायालय के वारंटी स्वर्गीय विजन चौधरी के पुत्र बद्री चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में रहुई थाना प्रभारी ने बताया कि 2007 का शराब केस का मामला है। कोर्ट के द्वारा वारंट निर्गत किया गया था। वारंट के आधार पर बलिया बीघा गांव से बद्री चौधरी को गिरफ्तार किया गया ।