साहेबगंज–गोविंदपुर मुख्य पथ पर दुमका जिला के मसलिया थाना के गोटीडीह मोड़ के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। यह घटना कल मंगलवार रात की है। हादसे में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से 108 एंबुलेंस द्वारा दोनों को इलाज के लिए दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया जहां दोनों का इलाज चल रहा है।