नगर में MPUDC के तहत करोड़ों की लागत से सड़कें बन रहीं हैं जिसका ठेका डाइमंड इंफ़्रा कंपनी के पास है,कम्पनी की लापरवाही और भ्रष्टाचार के चलते सड़कों का निर्माण घटिया किया जा रहा है, मेरा खुरई तिराहे से बाईपास तक की सीसी सड़क दो माह में उखड़ गई, गुरुवार शाम वहां के रहवासियों ने बताया कि सड़कों के धूल और सीमेंट के उड़ने से परेशान हैं बच्चे तक बीमार हो रहे हैं