पानसेमल: पति-पत्नी पर हमला कर किया घायल, प्राथमिक उपचार के बाद रेफर, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पानसेमल थाना क्षेत्र के ग्राम वांगरा में पति पत्नी पर उसके ही भाई ने हमला कर गंभीर घायल कर दिया है।जिसकी सूचना FRV वाहन को मिलने पर मौके पर पहुंची और ड्यूटी पर तैनात आरक्षक देवीसिंह खेड़कर पायलट-संदीप पाटिल द्वारा FRV वाहन से घायलों को अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर आस्तिक गुप्ता, डॉक्टर अभिषेक पटेल, डॉक्टर सीताराम सोलंकी ने स्टाफ के साथ घायलों का उपचार किया।