झालरापाटन: साइबर थाने को आवंटित जमीन पर तेली समाज का विरोध, मंदिर व खेती की जमीन बचाने की मांग को लेकर प्रदर्शन
झालरापाटन गिंदौर वार्ड के नरसिंह भगवान मंदिर समिति तेली समाज ने साइबर थाने के लिए आवंटित भूमि से अधिक जमीन को इसमें शामिल करने का विरोध किया है। बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने गुरुवार शाम 4:00 बजे को मिनी सचिवालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।