कोल: एटा निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति को ट्रक ने रौंदा, अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान हुई मौत, पुलिस ने कराया PM
दरअसल पूरी घटना जनपद एटा की है जहां के निवासी मज़दूर व्यक्ति को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया।गंभीर हालत में परिजनों ने उपचार के लिए अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था।जहाँ उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई।इधर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव मंगलवार की दोपहर करीब 2 बजे परिजनों को सौप दिया।