बरेली: सीआई पार्क में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर तेजस्वी भारत संस्था के तत्वाधान में महामंत्र एवं भजन संकीर्तन हुआ
बरेली के सीआई पार्क मे भगवान परशुरामजन्मोत्सव के शुभ अवसर पर तेजस्वी भारत संस्था के तत्वाधान में महामंत्र एवं भजन संकीर्तन हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में महामंडलेश्वर शिवानंद शास्त्री उपस्थित रहे। उन्होंने भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के बारे में जानकारी दी। और उन्होंने कहा कि सभी सनातियों को अपने घर में एक-एक गाय को पालना चाहिए। और सेवा करनी चाहिए।