माण्डलगढ़: बाण माता मंदिर के दानपात्र से प्राप्त हुए ₹5 लाख 8 हजार 112
मेवाड़ के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाण माता शक्तिपीठ पर दान पात्र खोला गया। शक्तिपीठ अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि आज शुक्रवार दोपहर 2 बजे दान पत्र खोला। दान पात्र से 5 लाख 8 हजार 112 रुपए प्राप्त हुए। इस अवसर पर कन्हैया लाल धाकड़ , भंवर लाल कुमावत कैलाश धाकड़ धर्मचंद जैन धन्नालाल कुमावत, छीतर सुथार अमरनाथ शंभू सिंह गहलोत गणपत सिंह आदि मौजूद थे