कटोरिया- बांका रोड स्थित घोरमारा के पास शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे तेज रफ्तार टोटो असंतुलित होकर पलट गयी। इस दुर्घटना में टोटो सवार दो घायल हो गये। जिन्हें इलाज के लिए कटोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत देख चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए दोनों को देवघर रेफर कर दिया।