कोटा: मंगलवार को सोनपुरी में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ जवारा विसर्जन, गंजे जस गीत गाए गए
Kota, Bilaspur | Mar 31, 2026 वि खं कोटा के सोनपुरी में यादव परिवार द्वारा पारंपरिक श्रद्धा भक्ति और उत्साह के साथ जवारा विसर्जन किया।इस अवसर पर पूरे गांव का माहौल भक्तिमय हो गया यादव परिवार द्वारा नवरात्रि के नौ दिनों तक घर में अखंड ज्योति प्रज्वलित कर विधि विधान से जवारा बोया 9 दिनों तक निमित पूजा अर्चना भजन कीर्तन कर माता रानी की सेवा की। तत्पश्चात मंगलवार को जवारा विसर्जन किया गया