हरदा: बैरागढ़ पटाखा ब्लास्ट के 19 महीने बाद भी पीड़ित परिवार परेशान दूषित पानी, मलबे और बकाया मुआवजा समस्या बनी। #jansamasya
Harda, Harda | Sep 16, 2025 हरदा के बैरागढ़ में पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट के 19 महीने बाद भी पीड़ित परिवारों की परेशानियां जारी हैं। आठ पीड़ित परिवारों ने हाल ही में अपने मकानों की मरम्मत कर रहना शुरू किया है। आज 16 सितंबर शाम 5 बजे पीड़ित परिवार की पिंकी चौहान ने बताया कि घरों में लगे ट्यूबवेल से बारूद की वजह से दूषित पानी आ रहा है। इस पानी के सेवन से लोग बीमार पड़ रहे हैं।