शाजापुर कृषि उपज मंडी में आज प्याज की बंपर आवक रही जिसकी वजह से मंडी में आने वाले वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतार लग़ गई ओर मंडी के सामने हाइवे पर जाम के हालात तक बन गए.दरअसल प्याज़ के दामों में उछाल आने के बाद बड़ी संख्या में किसान प्याज लेकर मंडी पहुंचे,आज22101क्विंटल तक प्याज की बंपर आवक होने के बाद मंडी में जगह ना होने से मंडी प्रशासन ने गेट बंद कर दिए.