गुन्नौर: रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव न्यौरा ब्यौरा स्थित समाधि बाबा आश्रम पर तीन दिवसीय दंगल का आयोजन किया गया
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव न्यौरा ब्यौरा स्थित समाधि बाबा आश्रम पर तीन दिवसीय दंगल का आयोजन किया गया। दंगल के तीसरे दिन गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे भाजपा नेता दीपक यादव व पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र सिंह यादव ने फीता काटकर शुभारंभ किया । दंगल के तीसरे दिन पहलवानों के बीच दाव पेच से भरे दिलचस्प मुकाबले देखने को मिले। कई पहलवानों के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा।