महनार: महनार में गेहूं बीज की भारी किल्लत, कृषि बीज भंडार पर किसानों की उमड़ी भीड़
वैशाली जिले के महनार स्थित कृषि बीज भंडार पर इन दिनों गेहूं के बीज को लेकर किसानों की भारी भीड़ उमड़ रही है। बीज की कमी के चलते किसान पिछले कई दिनों से लगातार दौड़ लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें बीज उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इससे गेहूं की बुवाई में देरी हो रही है और किसानों की चिंता बढ़ गई है।किसानो ने बताया कि वे पिछले कई दिनों से आते है और लौट कर चले जाते है।