सिलाव: राष्ट्रीय ग्रामीण विकास संस्था नई दिल्ली की टीम ने मोहनपुर मत्स्य हैचरी का किया निरीक्षण, कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे
Silao, Nalanda | Sep 25, 2024 नालंदा नगर पंचायत अंतर्गत मोहनपुर मत्स्य हैचरी का राष्ट्रीय ग्रामीण विकास संस्था नई दिल्ली की टीम ने निरीक्षण किया. टीम में शामिल राष्ट्रीय ग्रामीण विकास संस्था नई दिल्ली के नेशनल टेक्निकल मैनेजर बिक्रम बलियार सिंह ने हैचरी के संचालक व बिहार राज्य मत्स्यजीवी सहकारी संघ, पटना के निदेशक शिवनंदन प्रसाद से मत्स्यपालन पर कई बिंदुओं पर जानकारी ली.