बदायूं: सुंदरनगर बाबा कॉलोनी में एक नाई ने दो मासूम भाइयों की छुरी से गला रेत कर हत्या की, एक भाई अपनी जान बचाने में सफल रहा
Budaun, Budaun | Mar 19, 2024 बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के सुंदर नगर बाबा कॉलोनी के रहने वाले विनोद कुमार और उनकी पत्नी संगीता अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके पड़ोस में ही नाई की दुकान है। जिसमें साजिद पुत्र बावू निवासी सखानू गांव थाना अलापुर दुकान को चलाता था। मंगलवार शाम को नाई साजिद विनोद के घर में घुस गया और घर की तीसरी मंजिल पर जाकर आयुष, आहान उर्फ हनी की हत्या कर दी।