कटनी नगर: ढीमरखेड़ा क्षेत्र में तहसीलदार और पुलिस पर वृद्ध ने पूर्वजों की भूमि पर बने मकान गिराने का आरोप लगाया
ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत खमरिया खमतरा गांव निवासी वृद्ध गोपाल प्रसाद आज बुधवार दोपहर 12:50 पर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचा था जहां उसने बताया कि उसके पूर्वजों की भूमि जिस पर वह मकान बनाकर रह रहा था उसे तहसीलदार और पुलिस की उपस्थिति में क्षेत्र के कुम्हारों द्वारा गिरा दिया गया वह लगातार दफ्तरों के चक्कर काट रहा है लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही।