मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित सामाजिक समरसता भोज एवं नवनिर्मित विद्यालय के उद्घाटन समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष ने हिंदू धर्म और सामाजिक समरसता को लेकर बड़ा और चर्चा में आने वाला बयान दिया। कार्यक्रम ओसा स्थित श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेज परिसर में कौशांबी के पूर्व सांसद विनोद सोनकर के संयोजन में आयोजित हुआ।