गोपीकांदर: गड़ियापानी पुलिया के पास कोयला लदा हाईवा पलटा, चालक और उपचालक घायल
गोविंदपुर-साहिबगंज स्टेट हाईवे गोपीकांदर के गड़ियापानी पुलिया के पास एक कोयला लदा हाईवा अनियंत्रित होकर पलट गया। यह दुर्घटना तब हुई जब सड़क पर अचानक गाय आ गई और उसे बचाने के चक्कर में चालक ने नियंत्रण खो दिया। चालक शमीम शेख के अनुसार, अचानक सड़क पर गाय आने और ब्रेक न लगने के कारण हाईवा पुलिया के नीचे गिर गया।