बज्जू: बज्जू में दूध टैंकर और कार पलटी, बीकमपुर और बीकानेर रोड पर हुआ हादसा, घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया
बज्जू में मंगलवार अल सुबह दो सड़क हादसे हुए। इनमें एक दूध टैंकर और कार पलट गई। इन हादसे में चार लोग घायल हो गए, बज्जू उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आपातकालीन वार्ड के ड्यूटी ऑफिसर नर्सिंगकर्मी राजकुमार गोदारा ने बताया कि दूध टैंकर चालक जगदीश बेटा जेठाराम को भर्ती किया गया। कोलायत निवासी बागाराम मेघवाल, किसनाराम मेघवाल और कपिल मेघवाल को भर्ती किया।