कलान: गांव हेतमपुर में बिजली के करंट से 7 वर्षीय बच्चे की मौत, मां गंभीर रूप से घायल
कलान थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हेतमपुर के मजरा सिसैया नगला में सोमवार को बिजली का करंट लगने से 7 वर्षीय प्रशांत की मौत हो गई। उसके पिता भगवान दास के अनुसार, बच्चा घर के बाहर खेल रहा था जब उसे अचानक करंट लगा। मां सोनी ने बेटे को बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी झुलस गईं.