जांजगीर चांपा के बिर्रा थाना क्षेत्र के सिलादेही गांव में अज्ञात वाहन बाइक सवार व्यक्ति को कुचल दिया है. हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई है. पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ BNS की धारा 106(1) के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक, बाइक सवार व्यक्ति त्रिलोचन प्रसाद सब्जी तोड़ने बाड़ी जा रहा था।