चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जगरिया गांव से तीन प्राथमिकी अभियुक्तों को चैनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के बाद बुधवार की दोपहर 1:00 बजे भभुआ जेल भेजा है। गिरफ्तार अभियुक्त अजीत कुमार, बबलू कुमार एवं विजय कुमार तीनों ग्राम जगरिया थाना चैनपुर जिला कैमूर के निवासी हैं।