दीपावली के बाद शाजापुर की सड़कों पर पटाखों के अवशेष और कचरे के ढेर दिखाई दिए। मंगलवार सुबह नगर परिषद ने शहर से लगभग 26 टन कचरा उठाया। वहीं, दीपावली की रात शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) बढ़कर 290 तक पहुंच गया, जो सामान्य दिनों से तीन गुना अधिक है। नगर परिषद के सफाईकर्मी मंगलवार सुबह 5 बजे से ही सफाई अभियान में जुट गए थे। उन्होंने झाडू, ट्रैक्टर और डंपर की