सतबरवा अंचल क्षेत्र के धावाडीह एवं लोहरापोखरी में पिछले 24 घंटे के दौरान एक महिला और एक अधेड़ पुरूष द्वारा जहरीला खाने लेने का मामला सामने आया है। पुरूष की मौत हो गयी, जबकि महिला का इलाज चल रहा है। उनकी पहचान धावाडीह निवासी उदय यादव एवं लोहरापोखरी की शोभा देवी के रूप में हुई है।