इंदौर की तर्ज पर स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिए उज्जैन के नगर निगम के 120 सफाई मित्रों ने सफाई का मोर्चा संभाला, रंगपंचमी का पर्व उत्साह के साथ संपन्न होते ही नगर निगम की सक्रियता दिखाई दी। उत्सव के दौरान सड़कों पर बिखरे गुलाल, कचरे और गंदगी को साफ करने के लिए मुख्य मार्गो घंटाघर,राजवाड़ा, गोपाल मंदिर और महाकाल सहित अन्य क्षेत्र में सघन सफाई अभियान चलाया।