झांसी: माताटीला बांध के खुले गेट से 1 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, सुकमा डुकमा डैम का जलस्तर बढ़ा, नदी किनारे ना जाने की चेतावनी
Jhansi, Jhansi | Sep 5, 2025 लगातार हो रही बारिश के कारण बेतवा नदी में बाढ़ की स्थिति बन गई है। माता टीला डैम के गेट खोलकर एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। जिसके कारण बबीना थाना क्षेत्र अंतर्गत सुकमा डुकमा डैम का जलस्तर भी बढ़ गया है।सिंचाई विभाग के अवर अभियंता अमित सिंह ने शुक्रवार की दोपहर 2 बजे बताया कि पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है। लोगों को भी दी चेतावनी नदी किनारे ना जाएं।