कुकड़ू: डाटम में सरहुल महोत्सव का आयोजन, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा व विधायक सविता महतो शामिल हुए
कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के डाटम गांव के बिरसा चौक में सोमवार को बिरसा मुण्डा सरना समिति द्वारा सरहुल महोत्सव का आयोजन किया गया। शाम करीब चार बजे सरहुल पूजा में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा एवं विधायक सविता महतो भी उपस्थित हुए एवं मां सरहुल से क्षेत्र की मंगल कामना किया। आदिवासी रिती रिवाज से गांव नाया पुजारी द्वारा सरहुल पूजा कर सखुआ पुष्प अर्पित किया गया।