नगर के श्याम भोज मंदिर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू होने पर श्रद्धालुओं ने मिठाई बाटकर खुशी मनाई। काफी समय से मंदिर का मार्ग काफी जर्जर पड़ा हुआ था। बुधवार को जिला पंचायत सदस्य निधि द्वारा मार्ग का निर्माण कार्य शुरू कराया गया। जिसके चलते श्रद्धालुओं में खुशी प्राप्त है। वहीं श्रद्धालुओं ने मार्ग के निर्माण कार्य शुरू होने पर मिठाई का वितरण कर खुशी जाहिर की