अररिया: पूर्णिया कॉलेज में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में अररिया महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया
Araria, Araria | Feb 13, 2026 पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2025-26 की अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 9 से 12 फरवरी तक पूर्णिया कॉलेज, पूर्णिया में किया गया। इस प्रतियोगिता में अररिया महाविद्यालय, अररिया के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। सचिन कुमार ने 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में दो स्वर्ण पदक जीते।