अररिया: जनता दरबार में जिलाधिकारी अररिया ने शिकायतों के समयबद्ध निष्पादन के लिए दिए निर्देश
Araria, Araria | Feb 13, 2026 बिहार सरकार के सात निश्चय-3.0 के तहत संचालित सात निश्चय 'सबका सम्मान-जीवन आसान' कार्यक्रम अंतर्गत समाहरणालय स्थित परमान सभागार में 'जनता के दरबार में जिलाधिकारी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी अररिया विनोद दूहन ने की। जनता दरबार में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 101 मामले सामने आए। जिनमें भूमि विवाद से जुड़े मामले अधिक रहे।