दलौदा: डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने धमनार में ₹33.39 करोड़ की लागत से तीन सड़कों का भूमि पूजन किया
उप मुख्यमंत्री एवं वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने आज मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धमनार में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 33 करोड़ 39 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली तीन महत्वपूर्ण सड़कों का भूमिपूजन किया,