आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार, 13 मार्च 2026 को शिकोहाबाद क्षेत्र में दबिश के दौरान लगभग 18 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की गई। इस संबंध में आबकारी अधिनियम के तहत एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश के आबकारी आयुक्त और फिरोजाबाद के जिलाधिकारी रमेश रंजन के निर्देशों पर की गई।