मधेपुरा के जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने जिलेवासियों के नाम एक वीडियो संदेश जारी कर लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मधेपुरा में एलपीजी गैस सिलेंडर की किसी प्रकार की कमी नहीं है और पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध है। डीएम ने बताया कि जिले में लगभग 4 लाख 15 हजार एलपीजी कनेक्शन हैं।