बिहारीगंज: अखंड संकीर्तन अमृत महोत्सव का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, जयकारों से गूंजा गांव
बभनगामा पंचायत के बड़ी दुर्गा मंदिर प्रांगण में 75वां अखंड संकीर्तन अमृत महोत्सव का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। सुबह चार बजे वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच 601 कुंवारी कन्याओं ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा निकाली। डीजे, बैण्ड और जय श्रीराम के जयकारों से पूरा गांव गुंजायमान रहा।अध्यक्ष गुलाबचंद दास ने बताया कि यह मेला आस्था और सामाजिक सद्भाव है