काजलिया पाड़ा स्थित जामण नदी के पास आगे चल रहे एक ट्राले में पीछे से आ रही अर्टिगा कार (GJ 05 RQ 142) घुस गई, शनिवार सुबह नौ बजे टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का आगे का पूरा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। एयर बैग की वजह से कार सवारों की जान बच गई,कार में सूरत के सिल्क कपड़ा व्यापारी साहिल कुमार पिता संजय कुमार,पत्नी स्वेनका,बेटा शनय और छोटा बेटा श्यान थे।