बरेली: ग्राम गुरारिया में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल, पुलिस ने मामला दर्ज किया
थाना बरेली क्षेत्र के ग्राम गुरारिया में ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार विश्राम अहिरवार घायल हो गया, जिसे बरेली अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।