बरकागाँव: बड़कागांव प्रखंड के बुढ़वा महादेव मंदिर में धूमधाम से मना महाशिवरात्रि, श्रद्धालुओं का लगा ताता, विधायक रोशन भी शामिल हुए
प्रखंड के प्रकृति के गोद में बसा लगभग 500 फिट ऊपर पहाड़ में स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया। जहां पर हजारों हजार की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर पूजा अर्चना किया। कांडतरी गांव के द्वारा शिव बारात निकालकर बुढ़वा महादेव मंदिर प्रांगण में नाचते गाते भूत,पिचाश,भालू,बंदर सहित अन्य भेष धारण कर पहुंचे।