बरकागाँव: बड़कागांव में माता शबरी जयंती धूमधाम से मनाई गई
अखिल भारतीय भुइयां समाज कल्याण समिति के बैनर तले पकरी बरवाडीह भोक्ता स्थान राम जानकी मंदिर के प्रांगण में माता शबरी जयंती प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया गया।जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रभु राम एवं संचालन महावीर राम ने किया।इस दौरान मुख्य अतिथि प्रमुख फुलवा देवी एवं विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य सुनिता देवी सहित कई लोग उपस्थित हुए।