लखीमपुर खीरी सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शहर के मिश्राना चौराहे के पास स्थित सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार को नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत पारंपरिक विधि-विधान के साथ की गई। विद्यालय परिसर में हवन पूजन का आयोजन हुआ, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।