हरदोई: वेणी माधव में मतदान को लेकर हुआ कार्यक्रम, डीएम बोले बच्चियां घर में माता पिता को मतदान का संकल्प अवश्य दिलाए
Hardoi, Hardoi | Mar 13, 2024 हरदोई के वेणी माधव कॉलेज में आज जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में स्वीप के अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता पर आधारित निबंध व रंगोली प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता के विजेताओं को जिलाधिकारी ने पुरस्कार वितरित किया। जिलाधिकारी जिलाधिकारी ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया।