अखिल भारतीय राष्ट्रीय जैविक प्रमुख हुकुम सिंह पाटीदार ने कहा कि रसायनों के अंधाधुंध प्रयोग से खेती और मानव स्वास्थ्य दोनों पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। मंगलवार को दोपहर 3:00 शाजापुर प्रवास के दौरान भारतीय किसान संघ द्वारा आयोजित जिला व तहसील कार्यकारिणी की बैठक में उन्होंने गो-आधारित वाणिज्यिक जैविक खेती अपनाने का आह्वान किया।