जौनपुर: राजेपुर गांव के निकट ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, मामले में मुकदमा दर्ज
मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के कटाहित खास गांव निवासी राहुल वनवासी की पत्नी रेशमा की मौत दोपहर तेजीबाजार थाना क्षेत्र के राजेपुर गांव के निकट हो गई थी, मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जांच पड़ताल में जुटी है।