जनपद के सहतवार थाना क्षेत्र के सिंधही गांव में नाबालिग अभिषेक की हत्या से इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। अभिषेक 25 जनवरी से लापता था, जिसका शव 31 जनवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। हत्या का खुलासा न होने से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने रविवार दोपहर करीब 2:00 बजे सहतवार थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया।