नानपारा: भरथापुर जंगल में हाथी ने युवक को सूड़ से उठाकर पटका, बाइक को किया क्षतिग्रस्त
सुजौली थाना क्षेत्र के गेरुआ नदी पर भरथापुर गांव निवासी मुकेश कुमार पुत्र रमेश उम्र 25 वर्ष बाइक पर सवार होकर अपने साथी घनश्याम के साथ अपने भाई को कटानिया घाट लेने जा रहा था तभी जंगल में झाड़ियां से निकले हाथी ने चलती बाइक से सूंड में लपेटकर फेंक दिया जिससे मुकेश काफी घायल हो गया दूसरे बाइक सवार लोगों ने घायल अवस्था में उसे घर पहुंचाया जहां इलाज चल रहा है।